नवादा : खबर नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के कोपीन गांव की है जहां कोपीना गांव निवासी रामचंद्र माहतो के 21 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार व मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत पंचायत अंतर्गत नीमचक गांव निवासी सुखदेव माहतो की 19 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के परिवार वालों ने एक दूसरे का विवाह आषाढ़ में तय किया था। लेकिन आज अहले सुबह नीमचक दुलहा ने अपनी दुल्हन को लेने के लिए आ गया और जिद्द करने लगा। लेकिन शादी दो महीने बाद तय है। खबर मिलते ही नाराज परिवार वालों ने दूल्हा को बंधक बना लिया एवं उसके परिवार वाले को बुलाने की कोशिश की। लेकिन लड़का केपरीवार नहीं पहुंच सके। जिसके बाद मामला को खाना पहुंचाया गया।
थाना पहुंचा मामला
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कोपीना गांव निवासी रामचंद्र माहतो के 21 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार व मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत पंचायत अंतर्गत नीमचक गांव निवासी सुखदेव माहतो की 19 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के परिवार वालों ने एक दूसरे का विवाह आषाढ़ में तय किया था। लेकिन, त्रिपुरारी कुमार ने आज अहले सुबह ससुराल पहुंचकर अपनी दुल्हन को आज ही लाने की जिद्द करने लगा। इससे लड़की वाले ने नाराजगी जताते हुए लड़का को बंधक बना लिया और उसके परिवार वालों को बुलावा भेजा लेकिन परिवार वाले नहीं पहुंचे। जिसके बाद मेसकौर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने दोनों परिवार में कराया समझौता
सूचना मिलते ही मेसकौर थाना के अध्यक्ष रूपेश कुमार अपने दल बाल के साथ नीमचक गांव पहुंचकर दोनों बालिग दूल्हा-दुल्हन को थाने पर ले गए जहां दोनों पक्षों के परिवार को बुलाकर समझौता के उपरांत दोनों के परिवार वाले एवं दूल्हा दुल्हन एक दूसरे से शादी के लिए राजी हो गए।
थाना के पीछे मंदिर में करवा दी शादी, पुलिस बनी गवाह
थाना परिवार व लड़का-लड़की के परिवार वाले की उपस्थिति में थाना परिसर के पीछे शिव मंदिर में ले जाकर दोनों का विवाह करवा दिया गया। दूल्हा ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान पुलिस वाले गवाह बने। विवाह के उपरांत दूल्हा अपने साथ दुल्हन को लेकर कोपिन गांव चले गए। इस बावत थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि लड़का- लड़की दोनों बालिग थे। दोनों के परिवार वाले एवं दूल्हा दुल्हन की सहमति से एक दूसरे के साथ विवाह संपन्न करवा दिया गया।
नवादा से भईया जी की रिपोर्ट