नवादा : जिले के सदर अस्पताल परिसर के रैन बसेरा में सो रहे एंबुलेंस चालकों और EMT कर्मियों के 5 मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गयी है।
बताया जाता है कि देर रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। ड्यूटी पूरी करने के बाद विश्राम कर रहे एंबुलेंस चालकों एवं ईएमटी (EMT) कर्मियों के पांच मोबाइल फोन पर चोरों ने सफाई से हाथ साफ कर दिया। कर्मचारियों की नींद खुलने पर जब मोबाइल गायब मिले, तो परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस सेवा के आधिकारिक संपर्क माध्यम (CUG) बंद होने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
CUG समेत इन कर्मियों के मोबाइल हुए चोरी
मामले को लेकर एंबुलेंस कर्मी रोहित कुमार ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार चोरी गए मोबाइलों का विवरण
रोहित कुमार: वनप्लस सी2 लाइट (OnePlus CE2 Lite)
एंबुलेंस (BR-01PR-8956): आधिकारिक CUG मोबाइल
रौशन कुमार (झीकटोरा): रियलमी (Realme)
राहुल कुमार (न्यू एरिया दुर्गा मंडप): सैमसंग ए-23 (Samsung A23)
रविंद्र कुमार (गढ़हा, रोह): वीवो वाई-29 (Vivo Y29)
सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही पुलिस
अस्पताल जैसे अति-संवेदनशील स्थान के रैन बसेरा में एक साथ 5 मोबाइल फोन की चोरी से स्वास्थ्यकर्मियों व एंबुलेंस चालकों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है। मामला दर्ज करने के बाद नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शातिर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
भईया जी की रिपोर्ट