By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

15 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और स्टैंड बनाने की तैयारी

Swatva
Last updated: August 5, 2026 4:40 pm
By Swatva 167 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : शहर में तेजी से बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या अब यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। शहर में करीब 15 हजार से अधिक ई-रिक्शा बिना निर्धारित स्टैंड और तय रूट के संचालित हो रहे हैं। नतीजतन मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, विजय बाजार, मेन रोड और प्रमुख चौक-चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर चालान और कार्रवाई की जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाने से समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जब तक पार्किंग और स्टैंड की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक केवल कार्रवाई से स्थिति नहीं सुधरेगी। शहरवासियों का कहना है कि नवादा में अब सुनियोजित ट्रैफिक व्यवस्था की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रमुख बाजारों के बाहर पार्किंग जोन, ई-रिक्शा स्टैंड और वैकल्पिक रूट निर्धारित किए जाएं, ताकि बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम हो सके।

इससे जाम की समस्या के साथ दुर्घटनाओं में कमी आएगी। ई-रिक्शा चालक राज कुमार ने कहा कि हम लोग रोज मेहनत करके परिवार चलाते हैं, लेकिन बिना स्टैंड के वाहन खड़ा करना मजबूरी है। प्रशासन पहले व्यवस्था करे, फिर कानून का पालन कराने की बात करे। चालक विजय प्रसाद ने कहा कि कई वर्षों से स्थायी स्टैंड और पहचान पत्र आधारित परमिट की मांग कर रहे हैं। नियम बनेंगे तो हम सबसे पहले उनका पालन करेंगे। केवल चालान से समस्या का समाधान नहीं होगा।

दुकानदारों ने बताया कि दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। पार्किंग नहीं मिलने से लोग खरीदारी किए बिना लौट जाते हैं। यदि पार्किंग जोन बना दिया जाए तो शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। विवेक अग्रवाल (व्यवसायी), नगेन्द्र जैन (स्थानीय), संजीव सिंह (बाइक चालक) और नीतीश कुमार (दुकानदार) ने भी शहर में व्यवस्थित पार्किंग और जल्द स्थायी व्यवस्था बनाए जाने की बात कही है।

- Advertisement -

बाजारों में ई-रिक्शा, बाइक और चारपहिया वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण सड़कें संकरी पड़ गई हैं। कई स्थानों पर जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समीर कुमार ने कहा कि शहर में जहां-जहां पार्किंग की आवश्यकता है, उन स्थानों का चिन्हांकन किया जा रहा है। बहुत जल्द व्यवस्थित पार्किंग और ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि शहर में अनुशासन और सुगम आवागमन दोनों सुनिश्चित हो सकें।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, ई-रिक्शा, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार
बिहारी समाज
शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 
बिहारी समाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार
बिहारी समाज
शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 
बिहारी समाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार

अरवल - नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, बिहार विगत 20 जुलाई को दिल्ली…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 

अरवल - जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण

अरवल -बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु…

By Swatva
बिहारी समाज

नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नवादा : जिले के नारदीगंज बाजार SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?