By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन, सबैयाटांड, सपही चेक नाका एवं शारदा माइंस का किया निरीक्षण

Swatva
Last updated: July 31, 2026 12:27 pm
By Swatva 221 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिलाधिकारी, रवि प्रकाश ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत रजौली प्रखंड अंतर्गत सबैयाटांड पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया तथा पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पंचायत के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, आधारभूत संरचना सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई तथा पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

- Advertisement -

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। रोजगार एवं स्वरोजगार के संबंध में जिलाधिकारी ने स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर रोजगार के अवसर विकसित करने पर बल दिया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत की महिलाएं एवं स्वरोजगार प्रारंभ करने के इच्छुक युवा बकरी पालन, ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई सहित विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सपही चेक नाका का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेक नाका पर उपलब्ध सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सघन एवं नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखते हुए संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने शारदा माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजौली को संयुक्त रूप से नियमित निगरानी अभियान संचालित करने तथा अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतत निगरानी रखने एवं समय-समय पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजौली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रजौली सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: पंचायत सरकार भवन, शारदा माइंस, सपही चेक नाका, सबैयाटांड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार
बिहारी समाज
शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 
बिहारी समाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार
बिहारी समाज
शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 
बिहारी समाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार

अरवल - नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, बिहार विगत 20 जुलाई को दिल्ली…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 

अरवल - जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण

अरवल -बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु…

By Swatva
बिहारी समाज

नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नवादा : जिले के नारदीगंज बाजार SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?