नवादा : नगर के शोभनाथ मंदिर के प्रांगण, हिंदू होटल के सभागार में अखिल भारतीय श्रोत्रिय विप्र महासंघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष रश्मि पांडेय एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष अमित आनंद एवं प्रेमशंकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महासंघ के संगठन पर चर्चा करते हुए रविन्द्र शांडिल्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत से उत्कृष्ट सफलता पाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही हम राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रोत्रिय ब्राह्मणों की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख के साथ समन्वय स्थापित कर एक मंच पर लाने एवं बिहार सरकार द्वारा सर्वे में आ रही दिक्कतों को दूर करने की बात संबंधित जिला के डीएम से किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए विजय पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जिला का गठन जिला एवं प्रखंड स्तर पर शीघ्र किया जाएगा।अनिल उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि एक-दूसरे का सहयोग ही हमें संगठन को मजबूत करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष अमित आनंद एवं प्रेमशंकर पाण्डेय ने कहा कि बैठक का उद्देश्य समाज के लिए एवं देश के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना है। बैठक बैठक में प्रोफेसर बच्चन पांडेय, शिक्षाविद् अजय पांडेय ,ललित किशोर पांडेय ,राजेंद्र पांडेय ,नवल किशोर पांडेय को संरक्षक बनाया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र पांडेय, सुनील पांडेय एवं जिला समिति के जिला सचिव शिवाकांत पांडेय उर्फ मंटु पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, नंदकिशोर पांडेय,अजय पांडेय तथा जिला युवा अध्यक्ष कृति पांडेय का चयन सर्वसम्मति से किया गया। रोह प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रभाकर मणिकांत पांडेय को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक को संबोधित करने वालों में गया जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, अभय पांडेय, प्रमोद पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय, अजय पाण्डेय, ललित किशोर पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, किरण पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, नवल किशोर पाण्डेय, ओम पाण्डेय, बंटी पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, अमर पाण्डेय, उदय पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, शंकर नारायण पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, सुशील उपाध्याय, प्रमोद मुन्नीलाल पाण्डेय, गंगोत्री पाण्डेय, सुनील मिश्रा, आदि शामिल थे। बैठक में सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
भईया जी की रिपोर्ट