नवादा : नगर थाना क्षेत्र बरौनी मुहल्ले में किशोरी से कथित छेड़खानी का विरोध करना उसके परिजनों को भारी पड़ा। विरोध करने पर कई लोगों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ टूट गया जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बावत नगर थाना कांड संख्या 531/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
छेड़खानी का विरोध करने पर हुआ हमला
पीड़िता की मां अंजुम खातून ने नगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 24 मई 2026 की शाम उनकी 17 वर्षीय बेटी निगार फातिमा घर के बाहर निर्माण कार्य देख रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के तसउर उर्फ तासो ने कथित रूप से उसका दुपट्टा खींचा, बांह पकड़ ली और जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध किया।
मारपीट में कई लोग घायल
प्राथमिकी के अनुसार, विरोध के बाद कई लोग एकजुट होकर पहुंचे और लाठी, डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में नबी हुसैन का हाथ टूट गया, फरहान के सिर में गंभीर चोट लगी तथा आसिफ उर्फ आशीन घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
दो आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पीड़िता की मां के आवेदन पर नगर थाना में हत्या के प्रयास, छेड़खानी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शाहब शाह और जिशान शाह, दोनों निवासी शाह टोली, भदौनी को गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है।
भईया जी की रिपोर्ट