नवादा : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार तथा छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे कथित खिलवाड़ के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला इकाई के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी (डीएम) एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा छात्रों को न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती है।
कार्यक्रम में भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत चौधरी, जिला प्रभारी टिंकू चौधरी, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, जिला महामंत्री राजेश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष पट्टू कुमार उर्फ अमर मांझी, नरहट प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार, नारदीगंज के पूर्व अध्यक्ष अनुपम, अकबरपुर अध्यक्ष श्रवण, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार, विनोद दास, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, जिला महासचिव पिंटू कुमार, राजेश चौधरी, चंदन कुमार दास, सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट