नवादा : नगर के सब्जी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य गेट के पास युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में लाश मिलने से मचा हड़कंप मच गया। युवती की पहचान रोह थानाक्षेत्र के विजय टांड़ गांव निवासी बिपिन यादव की 17 वर्षिय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में दिया। इसके अलावा एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच आरंभ कर दी। युवती की मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस को एफएसएल टीम के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों के द्वारा पुलिस को किसी प्रकार का बयान दर्ज नहीं कराया है । परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर मामले की जांच आरंभ कर दी जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट