नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित पदमौल गाँव निवासी लल्लू मियां के पुत्र फोनू अंसारी को सिरदला पुलिस ने पुनः गिरफ्तार कर नवादा न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सिरदला थाना कांड संख्या 227/025 में एक नाबालिक युवती का अपहरण कर फरार हो गया था। जिसके बाद लोकेशन के आधार पर सिरदला पुलिस ने हैदराबाद शहर से आरोपित युवक व युवती दोनो को हैदराबाद पुलिस के सहयोग से बरामद कर लाया जा रहा था।
सासाराम के बाईपास में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिला पुलिस लगातार छापेमारी अभियान तेज कर पुलिस कस्टडी से फरार आरोपित फोनू अंसारी को कलकता की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर थाना लाया। आवश्यक पूछ ताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया। इस तरह सिरदला पुलिस को बड़ी कामयाबी के साथ उक्त कांड के फरार आरोपित कहीं गिरफ्तारी के बाद राहत् की सांस ली है।
भईया जी की रिपोर्ट