-806 मतदाताओं में से 726 ने किया मताधिकार का प्रयोग
नवादा : जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव हेतु मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा को देखते हुए नगर थाना की पुलिस भी मौजूद थी। मतदान वर्ष 2026-28 के लिए संघ के पदाधिकारीगण के चुनाव हेतु हुआ। बिहार बार काउंसिल से मनोनित दो पर्यवेक्षकों अधिवक्ता शर्मा चंदेश्वर उपाघ्याय एवं मुरारी कुमार हिमांशु मतदान के समय मौजूद थे। जानकारी देते हुए संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता निरंजन कुमार सिहं ने बताया कि चुनाव के लिए प्रकाशित मतदता सूचि में कुल 806 अधिवताओं का नाम है जिनमें से 726 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
806 मतदाताओं के लिए कुल तीन मतदान केन्द्र बनाये गये थे। मतदान हेतु 15 अधिवक्ताओं को चुनाव में लगाया गया ताकि अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मतदान सुबह 10ः30 बजे से शुरू हुआ जो संध्या 5 बजे समाप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनये रखने हेतु एक पुलिस पदाधिकारी के साथ 13 पुलिस बल को लगाया था। जिनमें से कुछ महिला पुलिसकर्मी भी थी। नगर थाना के एएसआई संजय कुमार दास एवं मो0 मोतिउर्रहमान भी समय समय पर निरिक्षण हेतु पहुॅचे। मतदान करने के लिए जा रहे अधिवक्ताओं को उम्मीदवार अपने पक्ष में वोट देने हेतु अनुरोध करते दिखे।
बता दें कि संघ के 20 पदों के लिए 56 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। जबकि सहायक सचिव आरक्षित महिला एक पद के लिए मिली माधुरी, संयुक्त सचिव आरक्षित महिला एक पद के लिए उजमा नसीम, सतर्कता समिति आरक्षित महिला एक पद के लिए निभा कुमारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी अरक्षित महिल दो पद के लिए केवल निर्मला कुमारी श्रीवास्तव, कार्यकरिणी सदस्य आरक्षित महिला के तीन पद के लिए केवल नीलम प्रवीण व पल्ली रावत निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गयी। मतगणना शुक्रवार को होगा। अब सबों की निगाहें मतपत्र की गिनती पर टिकी हुई है जबकि सभी उम्मीदवार अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट