By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जनसुनवाई में प्राप्त 42 मामलों की हुई सुनवाई, कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

Swatva
Last updated: July 11, 2026 2:04 pm
By Swatva 183 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

- Advertisement -

जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 42 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों को आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम बेल्धा निवासी श्याम सुन्दर सिंह द्वारा बिजली के तार एवं पोल लगवाने, थाना हिसुआ अंतर्गत ग्राम लटावर निवासी प्रवीण कुमार द्वारा भूमि मापी, थाना मुफस्सिल अंतर्गत ग्राम सलुगंज निवासी प्रह्लाद कुमार द्वारा आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा थाना रोह अंतर्गत ग्राम कुम्हरावाँ निवासी रविन्द्र शर्मा द्वारा दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जा सके।

इसी क्रम में जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, जनसुनवाई, नवादा, बिहार सरकार, सात निश्चय-3
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

किसान महासभा की राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया गया बैठक
बिहारी समाज
युवक की मौत के बाद सड़क जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
बिहारी समाज
हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किसान महासभा की राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया गया बैठक
बिहारी समाज
युवक की मौत के बाद सड़क जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
बिहारी समाज
हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

किसान महासभा की राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया गया बैठक

अरवल - 20-21 सितंबर को जालंधर (पंजाब)में होने वाली भारतीय किसान महासभा…

By Swatva

युवक की मौत के बाद सड़क जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में शुक्रवार…

By Swatva
हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
अपराध

हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल

BPSSC द्वारा 29 जुलाई को आयोजित हवलदार अनुदेशक भर्ती परीक्षा के पेपर…

By Amit Dubey
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
देश-विदेश

मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश

बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान आज शनिवार को तब हैरान रह…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?