नवादा : जिले के नगर, पकरीबरावां व रोह प्रखंड क्षेत्र के ओहारी व मनियोचक गांव के चार जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं क्रमशः प्रो. कमला कुमारी प्रजापति को उपाध्यक्ष,मेजर हैदर एकबार खान को महासचिव व मुकेश विद्यार्थी व मनियोचक निवासी जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश कुशवाहा को जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही जिले भर के जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चारों को बधाई देते हुए कहा कि वे लंबे समय से संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण का लाभ अब प्रदेश स्तर पर पार्टी को मिलेगा, जिससे जदयू और अधिक सशक्त होगी। प्रदेश पदाधिकारी मनोनीत होने पर चारों नेताओं ने जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प दोहराया। चारों के मनोनयन पर जिले के जदयू नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।
भईया जी की रिपोर्ट