नवादा : जिले के पकरीबरावां-प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर निवासी बैजनाथ यादव के 48 वर्षीय पत्नी रामप्यारी देवी का भगवानपुर और लक्ष्मीपुर के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशितों ने घंटों पथ जाम किया। बताते चलें मृतक महिला मवेशी चराकर अपने घर आ रही थी।
इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दो मवेशियों को भी चोटें आयी है। मृतका अपने के पीछे एक पुत्र और दो पुत्री छोड़ गयी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जमुई-नवादा मुख्य पथ को जाम कर दिया।मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा मृतक परिवार को उचित मुआवजा की मांग की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट