नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमेटी द्वारा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। बावजूद चुनाव पदाधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने या फिर इसकी अनदेखी से अधिवक्ताओं में रोष देखा जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है अधिवक्ताओं को पानी पिलाने वालों से तदर्थ कमिटी द्वारा चुनाव कार्य में प्रचार के लिए न्यायालय परिसर में बैनर में बैनर-पोस्टर टांगने का काम कराया जा रहा है।
ऐसे में अधिवक्ताओं को पानी के लिए स्वयं या फिर न्यायालय आये अपने अपने मुवक्किलों पर आश्रित रहना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने इससे संबंधित शिकायत राज्य बार कौंसिल से कर हस्तक्षेप की मांग की है। बता दें तदर्थ कमिटी के बहुत ऐसे अधिवक्ता हैं जिन्होंने चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए अपना अपना नामांकन दाखिल कराया है। चुनाव तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है। मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में मत देने का अनुरोध किया जा रहा है। वैसे अभी मतदाताओं की गोलबंदी होनी शेष है।
भईया जी की रिपोर्ट