नवादा : दिल्ली से नवादा आ रहे एक युवक महाबोधि एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और उसका बैग, मोबाइल, नकदी समेत सारा सामान लूट लिया। यहां तक कि उसके कपड़े भी उतार लिए।
युवक की पहचान नवादा निवासी निवास कुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में नौकरी करता है और अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने शामिल होने घर लौट रहे थे। फिलहाल उसे इलाज के लिए जीआरपी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट