नवादा : जिले की हिसुआ-नरहट पथ पर मीनापुर के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। मृतक की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के दरगाही बिगहा गांव के राजेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अमर पासवान के रूप में हुई है। घायल विशाल कुमार और रणवीर कुमार को सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ फरार होने में सफल रहा।
बताया जाता है कि तीनों दोस्त बाइक से घर से नवादा जा रहे थे। मीनापुर गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जबतक आसपास के लोग बचाव में दौड़े एक की मौत हो चुकी थी जबकि दोनों जख्मी तत्काल इलाज के लिए हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर व बाइक जब्त कर थाना लाया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट