By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा

Swatva
Last updated: July 3, 2026 4:09 pm
By Swatva 104 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के कुशल दिशा-निर्देश और देखरेख में पूरी की गई।

Contents
चंडीगढ़ पुलिस के इनपुट पर बनी विशेष टीमचैनपुरा गांव के पास छापेमारी में मिली सफलतालोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगीआरोपियों की हुई पहचान, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
- Advertisement -

चंडीगढ़ पुलिस के इनपुट पर बनी विशेष टीम

चंडीगढ़ साइबर थाना पुलिस कांड संख्या 70/26 के फरार और संदिग्ध अभियुक्तों की तलाश में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नवादा पहुंची थी। इनपुट के बाद एसपी नवादा के निर्देश पर वारसलीगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

चैनपुरा गांव के पास छापेमारी में मिली सफलता

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर ग्राम चैनपुरा के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के केस से जुड़ा कोई सीधा सूत्र तो हाथ नहीं लगा, लेकिन पुलिस टीम ने मौके से ठगी की योजना बना रहे तीन अन्य शातिर साइबर अपराधियों को दबोच लिया। इनके पास से कुल 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में अपने काले कारनामों का खुलासा किया है। अपराधियों ने कुबूल किया कि वे मुद्रा फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर लोगों को विभिन्न प्रकार के लोन दिलाने का झांसा देते थे। ये अपराधी कहीं से ग्राहकों के मोबाइल नंबर, नाम और पते का डेटा हासिल करते थे और फिर फोन कर फाइल चार्ज व अन्य शुल्कों के नाम पर मोटी रकम ठग लेते थे।

- Advertisement -

आरोपियों की हुई पहचान, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित कुमार (23 वर्ष, जवाहर पार्क), सत्यवीर कुमार (25 वर्ष, चैनपुरा) और सन्नी कुमार (28 वर्ष, चैनपुरा) के रूप में हुई है, जो सभी वारसलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरोह के खिलाफ वारसलीगंज थाने में कांड संख्या 457/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस इनके अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा, साइबर अपराधियों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड
अपराध बिहारी समाज
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पति की मौत के बाद ‘गो डिजिट’ ने ठुकराया बीमा दावा, उपभोक्ता आयोग ने दिलाया इंसाफ, पत्नी को मिलेगा 15 लाख
बिहारी समाज
चिराग, भरत तिवारी, एनकाउंटर, हत्या
यह एनकाउंटर नहीं, भरत तिवारी की सरेआम की गई हत्या है…बिलौटी पहुंचे चिराग का बड़ा बयान
अपराध बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड
अपराध बिहारी समाज
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पति की मौत के बाद ‘गो डिजिट’ ने ठुकराया बीमा दावा, उपभोक्ता आयोग ने दिलाया इंसाफ, पत्नी को मिलेगा 15 लाख
बिहारी समाज
चिराग, भरत तिवारी, एनकाउंटर, हत्या
यह एनकाउंटर नहीं, भरत तिवारी की सरेआम की गई हत्या है…बिलौटी पहुंचे चिराग का बड़ा बयान
अपराध बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
अपराध

बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड

मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें हत्या के जुर्म…

By Amit Dubey
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
अपराध

सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू

भरत तिवारी एनकाउंटर के करीब 20 दिन बाद एकबार फिर बिहार पुलिस…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पति की मौत के बाद ‘गो डिजिट’ ने ठुकराया बीमा दावा, उपभोक्ता आयोग ने दिलाया इंसाफ, पत्नी को मिलेगा 15 लाख

नवादा : सदर में सड़क हादसे में पति को खोने के बाद…

By Swatva
चिराग, भरत तिवारी, एनकाउंटर, हत्या
अपराध

यह एनकाउंटर नहीं, भरत तिवारी की सरेआम की गई हत्या है…बिलौटी पहुंचे चिराग का बड़ा बयान

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा आर के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?