By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पति की मौत के बाद ‘गो डिजिट’ ने ठुकराया बीमा दावा, उपभोक्ता आयोग ने दिलाया इंसाफ, पत्नी को मिलेगा 15 लाख

Swatva
Last updated: July 3, 2026 4:28 pm
By Swatva 87 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : सदर में सड़क हादसे में पति को खोने के बाद न्याय की लड़ाई लड़ रही विधवा को आखिरकार राहत मिल गई । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में बीमा कंपनी के निर्णय को गलत ठहराते हुए मृतक की पत्नी के पक्ष में बड़ा आदेश सुनाया है। आयोग ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिया है कि वह मृतक चालक-सह-वाहन स्वामी की पत्नी को 15 लाख रुपये की बीमित राशि, 30 हजार रुपये मानसिक और आर्थिक क्षति के रूप में तथा 10 हजार रुपये वाद व्यय के तौर पर भुगतान करे। इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया कि आदेश की प्रति मिलने के 60 दिनों के भीतर भुगतान नहीं होने पर निर्धारित दर से ब्याज भी देना होगा।

Contents
ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर क्लेम किया था खारिजबर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ था भीषण हादसाथाना के सन्हा ने बदल दी केस की दिशातकनीकी आधार पर क्लेम खारिज करना सेवा में कमी
- Advertisement -

ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर क्लेम किया था खारिज

पति की मौत के बाद उनकी पत्नी कुमारी देवी ने बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया, लेकिन बीमा कंपनी ने यह कहते हुए दावा खारिज कर दिया कि दुर्घटना के समय ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया था इसी आधार पर कंपनी ने भुगतान से इंकार कर दिया।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ था भीषण हादसा

मामला वर्ष 2023 की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है। 21 दिसंबर की तड़के करीब 4 बजे 27 वर्षीय रौशन कुमार अपनी स्कॉर्पियो (DL-8CAC-1551) से पांच दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान रजौली–सिरदला मार्ग (एसएच-70) पर बैरियामोड़ के पास अचानक नीलगायों का झुंड सामने आ गया। जानवरों को बचाने की कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दो युवकों-खनवां गांव निवासी विवेक कुमार और नरौली निवासी चंदन कुमार-की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रौशन कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

थाना के सन्हा ने बदल दी केस की दिशा

बीमा कंपनी के इस फैसले के खिलाफ कुमारी देवी ने जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान उन्होंने रजौली थाना में दर्ज सन्हा को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में पेश किया। इसमें साफ उल्लेख था कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल से जो सामान गायब हुआ, उसमें मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल था।आयोग ने सभी दस्तावेजों, पुलिस रिकॉर्ड और दोनों पक्षों की दलीलों का गहराई से अध्ययन किया. आयोग ने माना कि सिर्फ लाइसेंस की मूल प्रति नहीं मिलने से यह नहीं कहा जा सकता कि मृतक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

- Advertisement -

तकनीकी आधार पर क्लेम खारिज करना सेवा में कमी

आयोग ने बीमा कंपनी की दलील को खारिज करते हुए इसे उपभोक्ता के प्रति ‘सेवा में कमी’ करार दिया। आयोग ने कहा कि केवल तकनीकी आधार पर वैध बीमा दावों को अस्वीकार करना उचित नहीं है।

यह फैसला सिर्फ एक विधवा को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी बीमाधारकों के लिए एक मजबूत संदेश है, जिनके दावे अक्सर तकनीकी कारणों से खारिज कर दिए जाते हैं। आयोग ने साफ किया कि बीमा कंपनियां औपचारिक आपत्तियों के आधार पर उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन नहीं कर सकतीं। यह निर्णय नवादा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है। यह बताता है कि न्याय केवल कागजी औपचारिकताओं का नहीं, बल्कि तथ्यों, साक्ष्यों और न्याय के मूल सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।

- Advertisement -

अमन की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, गो डिजिट, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
बिहारी समाज अपराध
चिराग, भरत तिवारी, एनकाउंटर, हत्या
यह एनकाउंटर नहीं, भरत तिवारी की सरेआम की गई हत्या है…बिलौटी पहुंचे चिराग का बड़ा बयान
अपराध बिहारी समाज राजनीति
मंगर बीघा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
बिहारी समाज अपराध
चिराग, भरत तिवारी, एनकाउंटर, हत्या
यह एनकाउंटर नहीं, भरत तिवारी की सरेआम की गई हत्या है…बिलौटी पहुंचे चिराग का बड़ा बयान
अपराध बिहारी समाज राजनीति
मंगर बीघा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
अपराध

सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू

भरत तिवारी एनकाउंटर के करीब 20 दिन बाद एकबार फिर बिहार पुलिस…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा

नवादा : जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

By Swatva
चिराग, भरत तिवारी, एनकाउंटर, हत्या
अपराध

यह एनकाउंटर नहीं, भरत तिवारी की सरेआम की गई हत्या है…बिलौटी पहुंचे चिराग का बड़ा बयान

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा आर के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मंगर बीघा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

नगर थाना क्षेत्र : नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घनी आबादी वाले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?