नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पोखरा गांव के बधार में छापामारी कर जंगल से बोरा में शराब लेकर आ रहे तस्कर द्वारा छोड़ कर भागने के बाद बरामद कर लिया। पुलिस को देख तस्कर फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गश्त पर रहे पीटीसी शशिभूषण कुमार को पोखरा के पास बोरे में शराब लेकर अकबरपुर की ओर जाने की गुप्त सूचना मिली। निर्देश के आलोक में की गयी छापामारी के पूर्व पुलिस को आते देख कारोबारी शराब का बोरा छोड़ फरार होने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में 59 लीटर शराब बरामद होते ही जब्त कर थाना लाया गया। इस बावत थाना कांड संख्या 256/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट