नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 20 पर छापामारी कर उत्पाद टीम ने श्री न्यूटन उरांव, अवर निरीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में गैस टैंकर से 261.920 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक सह तस्कर को गिरफ्तार किया है तथा गैस टैंकर को जब्त कर लिया है।
गैस टैंकर इंडियन ऑयल कंपनी का था, जो दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से गैस लेकर पोखरा (नेपाल) जा रहा था। कार्रवाई नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचगावां के समीप की गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इसी टीम द्वारा पांच गैस टैंकरों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की जा चुकी है। मद्य निषेध विभाग द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
भईया जी की रिपोर्ट