नवादा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पर्यावरण संरक्षण को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण कराया। साथ ही एक-एक पौधा सभी न्यायिक पदाधिकारियों को अपने आवास या कार्यस्थल पर लगाने हेतु वितरित किया गया।
जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी के सहयोग एवं भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा की ओर से पौधों की आपूर्ति की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर समस्या है, जिसका दुष्प्रभाव अब प्रत्यक्ष रूप से दिखने लगा है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में एक वृक्ष अवश्य लगाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिल सके।
मौके पर विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री आशुतोष कुमार झा सहित प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री गिरधारी उपाध्याय एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अरविन्द कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारीगण, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी, प्रधान दण्डाधिकारी, किशोर न्याय परिषद, मुख्य शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अभिजीत कुमार, मो. अली शब्बीर हसनैन, आशुलिपिक, सहायक कुणाल कुमार, सुशील कुमार, राकेश कुमार, राम अखिलेश पासवान एवं अनित कुमार, अनुसेवक, स्थायी लोक अदालत, तथा अजय कुमार अकेला, पारा विधिक स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट