नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के दीरी गांव में सर्पदंश से किशोर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अरविंद चौधरी के दस वर्षीय पुत्र कृष कुमार के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि मृतक रात में अपने कमरे में सो रहा था। अचानक सर्पदंश के बाद वह चिल्ला उठा। परिजन चिल्लाने के बाद कमरे की ओर दौड़ पड़े। सर्पदंश की सूचना मिलते ही कमरे में भाग रहे सर्प को पीट पीटकर मार डाला। परिजन मृत सर्प के साथ किशोर को ले सदर अस्पताल पहुंचे।
चिकित्सकों ने एक एक कर अठारह वैक्सीन का उपयोग किया लेकिन किशोर को बचा पाने में असफल रहे। मौत होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक अपने पिता का पहला संतान था।
भईया जी की रिपोर्ट