नवादा : जिले में रेलवे लाइन विस्तारिकरण योजना के तहत प्रस्तावित नवादा-गिरिडीह 130 किलोमीटर को अकबरपुर से जोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस बावत प्रधानमंत्री, रेलवे मंत्री, सांसद समेत अधिकारियों को पत्र भेजा जाने लगा है।
अकबरपुर प्रखंड भाजपा के युवा नेता राजीव कुमार बावी का मानना है कि फिलहाल प्रस्तावित रेलवे लाइन को नवादा से गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय होते हुए झारखंड राज्य के सतगावां-गांवा होते गिरिडीह को जोड़ने की है। इससे दो राज्यों के लाखों लोगों को न केवल आवागमन में सुविधा होगी बल्कि रोजगार व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित रेलवे लाइन विस्तारिकरण योजना से सर्वाधिक आबादी वाले अकबरपुर प्रखंड को अछूता रखा गया है।
उन्होंने कहा है कि अगर उक्त रेलवे लाइन को गया – किउल रेलवे खंड के चातर हाल्ट से जोड़ने का कार्य किया जाय तो अकबरपुर प्रखंड की बड़ी आबादी को रेलवे की सुविधा का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री – रेलवे मंत्री से उक्त प्रस्ताव पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट