नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में के क्रम में एक विधि विरुद्ध किशोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था। सत्यापन के क्रम में ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल झारखंड राज्य गिरिडीह जिले के गांवा थाना से चोरी हो गई थी।
उक्त वाहन का नंबर प्लेट भी बदला हुआ था तथा इसका चेचिस नंबर भी घीसा हुआ था ।इस संबंध में अकबरपुर थाना कांड संख्या 235 /26, दिनांक 01-06-26 धारा 317(5 ),338, 336(3) bns 2023 दर्ज कर विधि विरुद्ध किशोर को किशोर न्याय परिषद द्वारा बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट