नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के दाय बिगहा गांव के दो मुहानी आहर के पास एक अधेड़ व्यक्ति का चाकू से गोदा शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान दाय बिगहा निवासी स्व तिलक पासवान के 55 वर्षीय पुत्र सदावृक्ष पासवान के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि बधार में पशु चरा रहे चरवाहे की नजर शव पर पड़ी। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गयी। तत्काल सूचना थानाध्यक्ष को दी गयी।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने पहुच कर मामले की जांच में जुट गई। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के पश्चात शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। हत्या किसने और कब की फिलहाल इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
भईया जी की रिपोर्ट