नवादा : जिले की सिरदला थाना पुलिस ने थाना गेट के समीप चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया।
थाना गेट के पास दबोचा गया तस्कर, मवेशी की तरह छिपाकर ले जा रहा था खेप
पुलिस टीम थाना गेट के ठीक सामने मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर सकपका गया।संदेह होने पर पुलिस जवानों ने उसे रोककर जब गाड़ी और उसके पास मौजूद सामान की सघन तलाशी ली, तो उसमें से कुल 41 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के हेमजा देव पाल गांव निवासी मनोज चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार के रूप में की गई है।
उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज, कारोबारियों में हड़कंप
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सिरदला थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी सिलसिले में रोजाना सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर कुलदीप कुमार के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट