– शान लोचन सिंह ने किया कंपोज, कृष्णा बेरा ने दी आवाज
नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के उभरते गायक एवं संगीतकार शान लोचन सिंह का नया हिंदी गीत “रुकोगी ना” रिलीज होते ही देश-विदेश में धूम मचा रहा है। यह गीत लंदन (यूके) से वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया है, जिसे लेकर नवादा सहित पूरे बिहार में खुशी का माहौल है।
गीत की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग भी लंदन की खूबसूरत लोकेशनों पर की गयी है। इस रोमांटिक गीत को शान लोचन सिंह ने स्वयं कंपोज कर संगीत भी उन्होंने ही दिया है। देश के प्रसिद्ध गायक कृष्णा बेरा ने उनके साथ इस गीत को अपनी आवाज दी है।
बचपन की प्रेरणा और बड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट्स से जुड़ाव शान लोचन सिंह ने बताया कि वे बचपन से ही कृष्णा बेरा के गीतों को सुनते और सीखते आये हैं। विशेष रूप से फिल्म “चक दे इंडिया” के लोकप्रिय गीत “मौला मेरे ले ले मेरी जान” से उन्हें काफी प्रेरणा मिली। यह गीत यूट्यूब के मां रिकार्ड्स चैनल से रिलीज किया गया है।
शान लोचन सिंह इन दिनों देश की अग्रणी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के साथ भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर, निर्माता नीलम मुंतशिर तथा भूषण कुमार के साथ उनके कई गीत सुपरहिट दे चुके हैं। इनमें “राम की जानकी” विशेष रूप से चर्चा में है। शान लोचन सिंह जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अधिवक्ता राम विनय कुमार एवं बिनीता देवी के पुत्र हैं।
भईया जी की रिपोर्ट