नवादा : नवादा-गया रोड स्थित प्रसिद्ध बौद्ध स्थल “वाट थाई मंदिर” (108 फीट बुद्ध प्रतिमा) के समीप से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। फोन पर बात करने के दौरान एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गयी ।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान महंत पिंटू कुमार, पिता-सुनील प्रसाद के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि पिंटू कुमार वाट थाई मंदिर परिसर के समीप अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने में काफी व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। फोन पर बातचीत में अत्यधिक मशगूल होने के कारण उन्हें शुरुआत में इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं मिल सका। जब वे अपने आपको असहज महसूस किया जिसके बाद उसे हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र इलाज के लिए लाया गया, जहां वे इलाजरत हैं।
भईया जी की रिपोर्ट