By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

समेकित जांच चौकी ही नहीं, टोल प्लाजा संचालक की भी नहीं थम रही मनमानी -ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली, टोल पर है भारी झोल

Swatva
Last updated: May 14, 2026 3:16 pm
By Swatva 286 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– टोलकर्मी, पुलिस व माफिया गठजोड़ के कारण शिकायत पर नहीं होती कार्रवाई

नवादा : जिले के बिहार – झारखंड सीमा पर समेकित जांच चौकी से लेकर टोल प्लाजा तक झोल ही झोल है रे बाबा! सारे मामले में अधिकारियों की चुप्पी से लूट का बाजार गर्म है। एनएच 20 पर रजौली थाना क्षेत्र के करिगांव टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोल संचालक की मनमानी सामने आई है। आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा ट्रकों को रोककर ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही हैं। बताया जाता है कि टोल प्लाजा पर ट्रकों से ओवरलोडिंग का हवाला देकर प्रति वाहन करीब 850 रुपये नगद की मांग की जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि उनसे अवैध वसूली की जा रही है।

Contents
– टोलकर्मी, पुलिस व माफिया गठजोड़ के कारण शिकायत पर नहीं होती कार्रवाईकहते हैं अधिकारी
- Advertisement -

टोलकर्मियों की मनमानी के आगे वाहन संचालक बेबस हैं। वाहनों का धर्म कांटा पर तौल नहीं होता, वहीं ओवरलोडिंग बता वसूली करते हैं। वसूली टोल प्लाजा पर यातायात को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए बने हाई-वे पर सुविधाओं के नाम पर टोल टैक्स लिया जाता है। लेकिन कर्मचारी रात के अंधेरे में अवैध वसूली कर रहे हैं। वाहन संचालकों के वाहनों पर फास्ट टैग लगे होने के बावजूद जबरन नकदी वसूली जा रही है। कर्मियों की मनमानी से टोल कंपनी को लाखों का चूना लग रहा है। नकद भुगतान का विरोध करने पर चालकों से अभद्रता कर टोल कर्मी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।

रात में जब करीगांव टोल प्लाजा का जायजा लिया गया तो वाहन चालकों का दर्द सामने आया।हाई-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आने-जाने के लिए अलग-अलग लेन है। दोनों लेन के बीच कहीं अन्य वाहन न घुस सके इसके लिए बीच सड़क पर डिवाइडर का निर्माण कराया जाता है। सड़क क्रॉस करने के लिए डिवाइडरों के बीच में रास्ता दिया गया है।चालकों ने बताया-वाहन पर फास्ट टैग लगे होने के बावजूद जबरन नकद पैसे लिए जा रहे हैं। टेलर चालक प्रमोद यादव ने बताया कि उनके वाहन पर फास्ट टैग लगा हुआ है। बावजूद जबरन नकद पैसे लिए गए। विरोध करने पर परेशान किया जाता है।

चालक ने बताया कि सादे कपड़े में मौजूद रहने वाले टोलकर्मियों ने उनसे जबरन नकद भुगतान लिया लेकिन रसीद मांगने के बाद भी नहीं दी। तकरीबन आधे घंटे तक टोल प्लाजा पर मौजूद रहने के दौरान टोलकर्मियों की मनमानी रवैये से चालकों को परेशान होते देखना आम बात रही। कई ट्रक मालिकों ने बताया कि रात भर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली की जाती है। यहां के वाहन संचालक टोलकर्मियों की मनमानी के आगे बेबस है। धर्म कांटा पर तौल होती नहीं और ओवरलोडिंग बता ट्रकों से वसूली करते हैं।

- Advertisement -

कहते हैं अधिकारी

जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत लगातार मिल रही है। जल्द ही इस मामले करवाई की जायेगी। वैसे टोल प्लाजा और पुलिस की गठजोड़ काफी सुर्खियों में रहा है। प्रबंधक व पुलिसकर्मी का मोबाइल ट्रेस किया जाए तो साक्ष्य खुद सामने आ जाएगा पुलिसकर्मियों के गुर्गे के द्वारा मोटी रकम थाने में पहुंचाया जा रहा है। यही कारण है कि चालकों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उसे रद्दी की टोकरी में फेंक दिया जाता है।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एक साल से बंद कमरे में कैद थी नाबालिग, जबरन कराया जाता था काम, मां गिरफ्तार
अपराध बिहारी समाज
अकबरपुर मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा, पूर्व छात्रों ने खोला मोर्चा
बिहारी समाज
अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित
बिहारी समाज
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर
अपराध बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एक साल से बंद कमरे में कैद थी नाबालिग, जबरन कराया जाता था काम, मां गिरफ्तार
अपराध बिहारी समाज
अकबरपुर मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा, पूर्व छात्रों ने खोला मोर्चा
बिहारी समाज
अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित
बिहारी समाज
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर
अपराध बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

एक साल से बंद कमरे में कैद थी नाबालिग, जबरन कराया जाता था काम, मां गिरफ्तार

सुपौल। जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला…

By Swatva
बिहारी समाज

अकबरपुर मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा, पूर्व छात्रों ने खोला मोर्चा

नवादा : कभी बिहार-झारखंड में विशिष्ट स्थान रखने वाले जिले के अकबरपुर…

By Swatva
बिहारी समाज

अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित

नवादा : विद्यालय शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और समान…

By Swatva
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
अपराध

टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने आज बुधवार को 12 सीनियर IPS…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?