नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र से साथ वर्ष पूर्व चोरी की गयी बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत थाना कांड संख्या 126/26 दर्ज कर आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया गश्त पर रहे पीएसआई साजन कुमार को फतेहपुर के पास संदिग्ध बगैर नम्बर बुलेट पर नजर पड़ी जीसपर सिर्फ यादव लिखा था। पूछताछ के क्रम में नाद पूर्णा डीह गांव के 21 वर्षीय सौरभ कुमार पिता केदार यादव ने अपनी मोटरसाइकिल होने का दावा किया। कागजात मांगे जाने पर बगलें झांकने लगा। तत्पश्चात बाइक के साथ हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
बाइक के चेसीस नम्बर आदि की जांच में पता चला कि बाइक गया जिला थाना अलीपुर गांव उर्विशुनपुर के अनील कुमार पिता रामजी के नाम निबंधित है। मोबाइल से सम्पर्क करने पर बताया कि उनकी बाइक 13/11/19 को डेल्हा थाना से अज्ञात ने चोरी कर ली थी जिसका डेल्हा थाना कांड संख्या 307/19 दर्ज कराया गया था।
पूछताछ के बाद थाना कांड 196/26 दिनांक 12/5/26 धारा 317(5) BNS के प्राथमिक अभियुक्त सौरभ कुमार उम्र 21 वर्ष पिता केदार यादव ग्राम नाद पूर्णाडीह थाना अकबरपुर जिला नवादा को चोरी के रॉयल स्टैग इन फील्ड बुलेट रंग सिल्वर कलर जिसका चेचिस नंबर ME3US5C2KG674005 इंजन नंबर U3S5C2KG591832 रजिस्ट्रेशन नंबर BR-02AV1572 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी करते हुए अग्रिम कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु पुलिस अभी रक्षा में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट