नवादा : जिले खासकर रजौली के जंगली व पहाड़ी इलाकों में अवैध शराब निर्माण व बिक्री का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कारण स्पष्ट है उत्पाद व पुलिस का शराब माफियाओं से सांठगांठ। यही कारण है कि रजौली में बनी शराब बेखौफ जिले के कोने कोने तक आसानी से पहुंचायी जा रही है।
हां! कभी कभी नये कारोबारी पुलिस के चंगुल में शराब माफियाओं की मेहरबानी से पुलिस के चंगुल में अवश्य फंसकर अपनी नुकसान करा बैठता है। इसी कड़ी में फुलवरिया जलाशय सिंगर मोड़ के पास चुलाई 120 लीटर शराब के साथ दो मोटरसाइकिलों को जप्त कर लिया। आश्चर्य यह कि तीनों अभियुक्त फरार होने में सफल रहा। अब सबसे बड़ा सवाल आखिर उसे पुलिस आने की सूचना किसने दी?
भईया जी की रिपोर्ट