नवादा : जी हां! चौंकिए नहीं। जिले में एक ऐसा थाना है जिसे थानेदार नहीं बल्कि चौकीदार चला रहा है। ऐसे में आम तो आम थाने में तैनात अन्य पदाधिकारियों को भी थानेदार के बजाय ! यहां हम बात कर रहे हैं बिहार-झारखंड की सीमा पर महत्वपूर्ण थाना रजौली का। थाने में मुंशी का काम हो या फिर पुलिस डायरी का जिम्मेवारी चौकीदार की है। ऐसे में आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि थानेदारी कौन कर रहा है? थानेदार ने महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी इन्हीं दो चौकीदारों को सौंप रखी है।
जाहिर है जब सारा कार्य इन्हीं दो चौकीदारों मिथलेश कुमार व नवीन कुमार के जिम्मे है तब इनका रौब अन्य चौकीदारों पर चलना स्वाभाविक है। सो जिसे जहां चाहा ड्यूटी पर लगा दिया। अपने आपको थानेदार से कम तो समझते नहीं। यहां तक कि लाभ-शुभ की जिम्मेदारी भी ये दोनों बखूबी निभा रहे हैं। अब जब बात सामने आयी है तो यह जांच का विषय है। आखिर किस आधार पर इन दो चौकीदारों से मुंशी से लेकर डायरी लेखन का काम लिया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल! क्या इसकी जांच होगी?
भईया जी की रिपोर्ट