नवादा : नवादा नगर परिषद का हाल बेहाल है। नगर में बह रहे नाली के गंदे पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कई मुहल्लों में जल जमाव के कारण नाली का गंदा पानी घरों में प्रवेश करने लगा है।
नाला जाम होने से वी आई पी कॉलोनी मोहल्ला में पानी, वार्ड 3 गोनावां के लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी घुसने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हो रहा है।
गंदे पानी में रेंगते कीड़े मकोड़े व मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण मुहल्ले के लोगों ने रात तो रात दिन में भी सपने देखने बंद कर दिया है। इसके साथ ही मच्छरों के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना प्रबल हो गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट