By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सदर अस्पताल में निजी एंबुलेंसों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, लापरवाही पर भी सख्ती

Swatva
Last updated: April 30, 2026 12:43 pm
By Swatva 84 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के सदर अस्पताल में निजी एंबुलेंसों की अवैध गतिविधियों एवं मरीजों को गुमराह करने की प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निदेशानुसार श्री अमित अनुराग, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एवं श्री नवीन कुमार पाण्डेय, जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में एक निजी एंबुलेंस वाहन (संख्या-BR 03 PA 5162) खड़ी पायी गई, जिस पर 2500 रुपये (नो पार्किंग) का जुर्माना लगाया गया तथा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर सड़क किनारे दो अन्य निजी एंबुलेंस खड़ी पाई गईं, जिनमें वाहन संख्या BR 0I PS 0239 पर पॉल्यूशन फेल रहने के कारण 2000 रुपये तथा वाहन संख्या BR 0I PK 5334 पर फिटनेस फेल रहने के कारण 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पूछताछ के दौरान संबंधित चालकों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि उक्त निजी एंबुलेंस द्वारा मरीजों एवं उनके अभिभावकों को गुमराह कर उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित करते हुए निजी अस्पतालों की ओर ले जाया जाता है।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल परिसर में 12 सरकारी एंबुलेंस खड़ी थीं, किन्तु किसी भी वाहन पर न तो चालक उपस्थित थे और न ही EMT (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) टीम के सदस्य मौजूद थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित सभी एंबुलेंस चालक एवं EMT कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु जिला परियोजना प्रबंधक, सदर अस्पताल को निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुविधा एवं सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान
बिहारी समाज
25 साल पहले शादी, 7 बच्चों का परिवार… फिर पत्नी पर करने लगा शक, चाकू से गोदकर ले ली जान
बिहारी समाज
दुष्कर्म आरोपी को को 20 साल की सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
स्कूली वाहनों पर प्रशासन हुआ सख्त, 23 बस-वैन पर लगाया 3.10 लाख का जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान
बिहारी समाज
25 साल पहले शादी, 7 बच्चों का परिवार… फिर पत्नी पर करने लगा शक, चाकू से गोदकर ले ली जान
बिहारी समाज
दुष्कर्म आरोपी को को 20 साल की सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
स्कूली वाहनों पर प्रशासन हुआ सख्त, 23 बस-वैन पर लगाया 3.10 लाख का जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान

नवादा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में अचानक आयी तेज आंधी- पानी…

By Swatva
बिहारी समाज

25 साल पहले शादी, 7 बच्चों का परिवार… फिर पत्नी पर करने लगा शक, चाकू से गोदकर ले ली जान

- बच्चों के सामने पिता ने वारदात को दिया अंजाम नवादा :…

By Swatva

दुष्कर्म आरोपी को को 20 साल की सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा

नवादा : दुष्कर्म के मामले में युवक शंकर चौधरी को 20 वर्ष…

By Swatva

स्कूली वाहनों पर प्रशासन हुआ सख्त, 23 बस-वैन पर लगाया 3.10 लाख का जुर्माना

नवादा : जिले में हाल के दिनों में स्कूली वाहनों से हुई…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?