नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नरहट प्रखंड क्षेत्र के हजरतपुर गांव के विजय चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र उदित कुमार के रूप में हुई है।
सूचना के आलोक में घटना स्थल पर पुलिस पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक का एकमात्र पुत्र के सर से पिता का साया उठने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ट्रैक्टर व चालक की तलाश में जुट गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट