नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने नौ वर्षों से फरार चल रहे पाक्सो अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पॉस्को नंबर 27/18 इश्तिहार वारंटी अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ गंदन यादव उम्र 40 वर्ष पिता चमारी यादव ग्राम लोहसींघना पिछले नौ वर्षों से फरार चल रहा था। उसके घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही घर की घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
भईया जी की रिपोर्ट