नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार “नियोजन सेवा का विस्तार” योजनांतर्गत योग्य अभ्यर्थियों को टूल किट एवं “नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम” योजनांतर्गत योग्य अभ्यर्थियों को स्टडी किट प्रदान किया गया।
टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित एवं मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए उनके संबंधित ट्रेड में कुल 36 अभ्यर्थियों को टूल किट प्रदान किए गए एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे निबंधित 62 अभ्यर्थियों को स्टडी किट निःशुल्क प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी एवं समस्त कर्मियों ने संयुक्त रूप से किटों का वितरण किया। नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की योजनाएँ युवाओं को रोजगार की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि स्टडी किट योजना के लिए वैसे अभ्यर्थी पात्र हो सकते हैं, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं एवं जिनका निबंधन छह माह पूर्व जिला नियोजनालय में किया गया है। टूल किट के लिए वैसे अभ्यर्थी पात्र हो सकते हैं, जो केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान यथा आरसेटी, जन शिक्षण संस्थान, पीएमकेवीवाई, डीडीयूकेजीवाई एवं आरपीएल से न्यूनतम तीन माह का संबंधित ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त किए हों एवं जिनका निबंधन छह माह पूर्व जिला नियोजनालय में किया गया था।
भईया जी की रिपोर्ट