नवादा : जिले की पुलिस कितनी सक्रिय है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाना से महज चंद कदम दूर घर के पास लगे स्कार्पियो को बड़े आराम से वाहन चोर लेकर चलते बने। ऐसे में पुलिस गश्त के साथ डायल 112 पर सवालिया निशान लग गया है।
जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केन्दुआ गांव की। यहां घर के पास लगी क्लासिक स्कार्पियो गाड़ी चोरों ने चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज देखने से स्पष्ट हो जाता है कि चोरों की संख्या चार है। सभी वाहन से जिसमें से दो बाहर रहे दो अंदर आकर पहले वाहन को धकेल कर बाहर किया फिर बोनट खोलकर लाक खोल वाहन को आराम से लेकर चलते बने।
सूचना थाने को दी गयी है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।बहरहाल मामला चाहे जो हो लेकिन यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि जिले की पुलिस का भय वाहन चोरों में नहीं रह गया है और पुलिस का काम सिर्फ मोटरसाइकिल जांच के नाम पर अवैध वसूली रह गया है।
भईया जी की रिपोर्ट