नवादा : फसल कटनी के तहत जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के धिरौंध पंचायत में गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न कुमार द्वारा किया गया। कटनी प्रयोग 10×5 मीटर क्षेत्र में वैज्ञानिक पद्धति से संपन्न हुआ, जिसमें 11.25 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई जो औसतन लगभग 22.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का अनुमान लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान माप-तौल की शुद्धता एवं मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। प्रखंड प्रशासन द्वारा पारदर्शी तरीके से कटनी प्रयोग सुनिश्चित कर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट