नवादा : जिले के नरहट स्थित एफसीआई गोदाम में हिसुआ विधायक अनिल सिंह की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। जांच में गेहूं के कई बोरे 45–46 किलो के मिले और गुणवत्ता भी खराब पाई गई। विधायक ने डीएम को फोन कर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिलवाए। स्थानीय डीलर ने थाना में आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू होते ही इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
बता दें इसके पूर्व गोविंदपुर विधायक विनिता मेहता ने भी गोविंदपुर एफसीआई गोदाम जांच में भारी अनियमितता पायी थी। फोटो वीडियो के साथ सारे साक्ष्य प्रशासन को उपलब्ध कराये जाने के बावजूद अबतक कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं की गयी। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि दर्द एक जगह हो तो कहा जाय, यहां तो सभी दर्द ही दर्द देने वाले हैं।
भईया जी की रिपोर्ट