नवादा : जिला पंचायत राज पदाधिकारी,श्री नवीन कुमार पांडेय द्वारा सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के 52 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में आधार सेवा प्रारंभ करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में 52 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा प्रारंभ की जाएगी, जहां कंप्यूटर एवं प्रिंटर की व्यवस्था पूर्व में की जा चुकी है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आम नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं सुलभ एवं सुलभता पूर्वक उपलब्ध कराना है।
उक्त 52 ग्राम पंचायतों की सूची निम्नलिखित है
1. अकबरपुर प्रखंड (5) – माखर, मलिकपुर नेमदारगंज, पंचरुखी, पांती, फतेहपुर
2. गोविन्दपुर प्रखंड (3) – बनिया बिगहा, सुघड़ी, विशुनपुर
3. हिसुआ प्रखंड (4) – हादसा, छत्तीहर, सोनसा, कैथिर
4. काशीचक प्रखंड (1) – बेलार
5. कौआकोल प्रखंड (3) – देवनगढ़, पहाड़पुर, महुडर
6. मेसकौर प्रखंड (2) – तेतरिया, रसलपुर
7. नारदीगंज प्रखंड (3) – हंडिया, मसौढा, परमा
8. नरहट प्रखंड (4) – शेखपुरा, बभनौर, सैदापुर गोवासा, कोनिवर
9. नवादा प्रखंड (5) – भगवानपुर, सोनसिहारी, ओरैना, समाय, कादिरगंज
10. पकरीबरावां प्रखंड (3) – ज्यूरी, डुमरावां, ढोढा
11. रजौली प्रखंड (5) – लेंगुरा, फरका बुजुर्ग, हरदिया, सवैयाटांड़, जोगियामारन
12. रोह प्रखंड (5) – मरूई, रोह, छनौन, कुंज, मोरमा
13. सिरदला प्रखंड (6) – सांढ़ मझगांवा, बांधी, बड़गांव, खनपुरा, चौकिया, ऊपरडीह
14. वारिसलीगंज प्रखंड (3) – हाजीपुर, चकवाय, ठेरा
बैठक के दौरान सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर संबंधित ग्राम पंचायतों में आधार सेवा प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। इसके लिए ग्राम पंचायतों में उपलब्ध राशि से अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद शीघ्र कर ली जाए।
भईया जी की रिपोर्ट