नवादा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नयी नियुक्ति की गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खड़गे ने इससे संबंधित पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार युवा एवं संगठन में कई पदों पर कार्य कर चुके प्रभाकर झा को जिले की कमान सौंपी गयी है। वे सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह का स्थान ग्रहण करेंगे। नियुक्ति पत्र नवमनोनित अध्यक्ष को उपलब्ध करा दी गयी है।
संभवतः जिले के ये ऐसे पहले ब्राम्हण हैं जिन्हें कांग्रेस ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पूर्व के संगठन में किये गये कार्य का अनुभव जिला कांग्रेस कमेटी मिलने की संभावना है। ये जुझारू युवा पीढ़ी के नेता माने जाते हैं। पुराने वैसे कार्यकर्ताओं को जो संगठन छोड़ कर दूसरे दलों में चले गए हैं उन्हें वापस लाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। ऐसा करने में सफल रहे तो पार्टी का जनाधार वापस लौट पाना संभव हो सकेगा।
फिलहाल यूजीसी व एससी एसटी ऐक्ट को लेकर स्वर्णों का एनडीए सरकार से मोहभंग हुआ है। हांलांकि फिलहाल कांग्रेस ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है। ऐसे में खोये जनाधार को वापस लाना कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। बहरहाल फिलहाल नयी कमिटी पर सबकी नजर रहेगी। विक्षुब्ध लोगों साथ लाना व सामंजस्य स्थापित करने में कितना सफल रहते हैं यह भविष्य के गर्भ में है।
भईया जी की रिपोर्ट