नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र में बालू चोरी व अवैध भंडारण की गुप्त सूचना पर खनन विभाग की टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान परनाडावर थाना क्षेत्र के तिलैया नदी घाट से चोरी के बालू के साथ वगैर चालान के एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। कलाली मोड से ब्लुआतरी मार्ग में छापेमारी के बाद खनन विभाग को उपलब्धि मिली।
खनन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बालू की चोरी राजस्व कि चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सिरदला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों में स्थानीय पुलिस को छापेमारी कर बालू व राजस्व की चोरी पर तत्काल रोक लगाए जाने का निर्देश दिया।
भईया जी की रिपोर्ट