नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल ईंट भट्ठा संचालक संघ की बैठक अनुमंडल मुख्यालय स्थित हरदिया एनएच 20 समीप होटल अभिनंदन भोजनयाल परिसर प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में रजौली अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के 100 से अधिक ईंट भट्ठा संचालक शामिल हुए। सभी ने ईंट भट्ठा के संचालन व बिक्री से सम्बंधित अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण ईंट भट्ठों को काफी क्षति पहुंची है।
व्यापक नुकसान के चलते उत्पादन लागत में भारी वृद्धि हुई है। ऐसे में ईंटों की दरों में वृद्धि करना जरूरी है। बैठक में सर्व सम्मति से इस वित्तीय वर्ष में ईंट की बिक्री के लिए नई दरें निर्धारित की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम श्रेणी की ईंट 8500 रुपये प्रति हजार, द्वितीय श्रेणी की ईंट 7500 रुपये प्रति हजार और तृतीय श्रेणी की ईंट 6500 रुपये प्रति हजार की दर से बिक्री होगी। इसके अलावा परिवहन शुल्क अतिरिक्त रहेगा,जो दूरी के अनुसार लगेगा।
कहा गया मिट्टी कटाई पर उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सभी भट्ठा मालिक कानून का पालन करते हुए मिट्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बैठक में रजौली, सिरदला व अकबरपुर प्रखंडों के ईंट भट्ठा मालिक सम्मिलित हुए। मौके पर ईंट भट्ठा संचालक ईट भट्ठा प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, रवि सिंह ,अनिल यादव , प्रमोद यादव,सुरेश मेहता, रविन्द्र पंडित, विनय यादव, विकास यादव, मनोज कमलिया समेत अन्य ईंट भट्ठा के मालिक शामिल रहे।
भईया जी की रिपोर्ट