नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर गांव के बधार स्थित गेहूं के खेत से पुलिस ने 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।
बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण बूंदाबांदी व तेज हवा से हुई क्षति का जायजा लेने गेहूं की खेत की ओर गये तब युवती के शव पर नजर पड़ते ही सनसनी फ़ैल गयी। तत्काल सूचना थानाध्यक्ष को दी।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ पहुंच मामले की जांच आरंभ की। शव का पहचान कराने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सका। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सुरक्षित सदर अस्पताल में रखा गया है।
भईया जी की रिपोर्ट