नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड बांधी पंचायत की कुशाहन गाँव में लाखों रुपये कि लागत से सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। लोग इसमें कटु भुसा आदि भरकर शौचालय के छत पर बिचाली रख रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय निर्माण करवा रहे प्रखंड स्वच्छ्ता समन्वयक व पंचायत सचिव द्वारा शौचालय निर्माण योजना कि राशि निकासी कर योजना को अधूरा छोड़ दिया गया हैं जिसके कारण स्थानीय ग्रामीण लोग शौचालय का उपयोग नही कर पा रहे हैं।
प्रखंड स्वच्छता समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि योजना वर्ष 021/022 का पुराना है जिसका फ़ाइल भी कार्यालय में नही हैं। ऐसे में योजना को पूर्ण नही कराया जा सका है। उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन कि मांग की गई है। मार्ग दर्शन मिलते ही योजना पूर्ण कर स्वच्छ शौचालय निर्माण व पानी टंकी ब्यवस्था कर ग्रामीण जनता के बिच वार्ड सदस्य के माध्यम से सौंप दिया जायगा।
भईया जी की रिपोर्ट