नवादा : जिले के सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक एचडीएफसी बैंक की मनमानी से परेशान हैं। ऐसे में उन्हें मध्याह्न भोजन संचालनालय में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापकों आरोप है कि मध्याह्न भोजन की सामग्री उन्हें दुकान से उधार लेना पड़ता है। राशि दुकानदारों के खाते में हस्तांतरित किया जाना है। प्रखंड साधनसेवी द्वारा राशि आवंटन बिलम्व से होने के कारण कभी कभी दुबारा आवंटन बनाने को मजबूर होना पड़ता है।
राशि एचडीएफसी बैंक को हस्तांतरित किये जाने के बावजूद बैंककर्मियों की मनमानी के कारण समय पर भेंडरों के खाते में राशि हस्तांतरित न किये जाने से भेंडर सामग्री देने इंकार कर देते हैं। ऐसे में मध्याह्न भोजन प्रभावित होने की संभावना बन जाती है। प्रधानाध्यापकों ने शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, समाहर्ता,जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों से मध्याह्न भोजन का खाता एचडीएफसी बैंक से हटकर किसी सरकारी बैंक में खुलवाने की गुहार लगायी है ताकि एचडीएफसी बैंक की मनमानी से छुटकारा मिल सके। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन संचालन में अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
भईया जी की रिपोर्ट