नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर उत्पाद अधिनियम के तीन फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद तीनों को संबंधित न्यायालय में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि डीही गांव में छापामारी कर रमेश चौधरी पिता तुलसी चौधरी को गिरफ्तार करने के बाद वकसंडा गांव में छापामारी कर तुलसी मांझी पिता स्व गनौरी मांझी को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार पचरुखी गांव में छापामारी कर संजय मालाकार उर्फ टुन्नी पिता चांदो मालाकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट