नवादा : जिले के सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने थाना परिसर में गुंडा परेड कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी होली एवं महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए सिरदला थाना परिसर में गुंडा परेड आयोजित किया गया। इस दौरान सिरदला थाना क्षेत्र के दस् पंचायत क्षेत्रों के नामित करीब 36 लोगों को ग्रामीण पुलिस के माध्यम से नोटिस किया गया। नोटिस के आधार पर थाना परिसर् में न्यायालय के बेल पर घर में रह रहे लोग थाना पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
साथ ही किसी प्रकार कि अशांति कार्य में अपनी संलिप्ता नही हो इस बात का पुरा ख्याल रखने एवं कानून को सहयोग करने तथा शांति ब्यवस्था को ले किसी प्रकार अप्रिय घटना कि सूचना पुलिस को देने आदि कि शपथ दिलायी गयी। गुंडा परेड में अधिकांश शराब कांड के आरोपितों ने भाग लिया। न्यायालय से मिली जमानत के आधार पर घर में रह रहे लोगो का थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ उनके घर पर् जाकर भौतिक सत्यापन कर आस पास के लोगो एवं स्वजनों से उनके क्रिया कलाप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अधिकांश लोग गुमटी खोलकर अपना अपना रोजी रोजगार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने अपने खेत में खेती करने लगे हैं। त्योहार में किसी प्रकार का हंगामा होने पर संलिप्त लोगो के विरुद्ध सिरदला पुलिस द्वारा निश्चित रूप से कार्रवाई किया जायगा। मौके पर एस आई नागेंद्र पासवान, जीतेन्द्र मिश्रा, विकास कुमार, प्रियेश विद्यार्थी, गुड्डू कुमार साह, पंकज कुमार समेत दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट