नवादा : जिले की परनाडाबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में अदया सुपाय मार्ग पर छापामारी कर 600 लीटर महुआ शराब के साथ मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों तस्कर गया जी जिले के गुरपा के रहने वाले हैं।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल सवार भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर जंगल से बाहर निकल रहे हैं। सूचना गश्त पर रहे एस आई धनु अंसारी को दी गयी। उन्होंने पुलिस बल के सहयोग से संभावित रास्ते की घेराबंदी की कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार की पहचान गया जी जिले के गुरपा के पंकज यादव पिता महेश यादव व गुरपा थाना अलखडीहा गांव के अजीत कुमार पिता ब्रह्मदेव यादव के रूप में की गयी है। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट